राम जन्म बधाई नई सुन्दर रचना में


राम जन्म बधाई


भजन की रचना
आचार्य पं. सतीश कुमार शास्त्री

दशरथ की रानियां, जाये चार ललना । चलो चलो जी बधाई गावे राज अंगना।।

बड़ी कौशल्या माता-2
मध्य कैकइया माता-2
फिर सुमित्रा माता -2
जाये चार ललना-2
चलो चलो री बधाई गावे राज अंगना ।। दशरथ की रानियां, जाय चार ललना ०.........….

हर्षे दशरथ राजा-2
बज गया बैंड बाजा-2
खूब सजे समाजा -2
अब तो पड़ गया पलना-2
चलो चलो री बधाई गावे राज अंगना ।। दशरथ की रानियां, जाय चार ललना ०.........….

यह सुन ब्राह्मण आये -2 
स्वस्ति वाचन गाये -2
रतन अनमोल पाये -2
जुग जुग जी में ललना
चलो चलो री बधाई गावे राज अंगना ।। दशरथ की रानियां, जाय चार ललना ०.........…..
                 समाप्त
Purohitayi 




Comments

Popular posts from this blog

आंवला नवमी

श्री पद्मावती महालक्ष्मी स्तोत्रम्

नवरात्रि में घट स्थापना संकल्प एवं पूजन विधि Navratri Pooja Vidhi