आंवला नवमी
*आंवला नवमी* अक्षय नवमी(श्रीपरशुराम नवमी) सनातन धर्म में एक महत्वपूर्ण त्यौहार की तिथि में से एक है। अक्षय नवमी कार्तिक के महीने में देव उठानी एकादशी के दो दिन पूर्व आती है। यह दिन कार्तिक के शुल्क पक्ष की नवमी के दिन मनाया जाने वाला एक पूजा प्रकल्प है है। ज्यौतिषाचार्य पंडित सतीश कुमार शास्त्री 9555869444 अक्षय नवमी को भगवान विष्णु के अवतार भगवान् परशुराम जी पूजा की जाती है। आंवला नवमी की पूजा उत्तर भारत में अधिकता से की जाती है। इस दिन, आंवले के पेड़ के नीचे भोजन पकाया जाता है तथा परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर उस भोजन को ग्रहण करते हैं। महिलायें इस पूजा का पालन सन्तान की सुख पाने तथा उन्हें अच्छे स्वास्थ्य आदि के लिये करती हैं। इस नवमी को अन्य कई नामों जैसे अक्षय नवमी, अनला नवमी, आंला नवमी अक्षय नवमी श्रीपरशुराम नवमी आदि से जाना जाता है आंवला नवमी के दिन मथुरा-वृन्दावन की परिक्रमा बहुत शुभ मानी जाती है। देश के कोने-कोने से सनातन भक्त इस दिन अधिकतम धर्मलाभ अर्जित करने के लिए एकत्र होते हैं। इस दिन भगवान परशुराम जी की ऑंवल...